राजकीय महाविद्यालय शीतला खेत अल्मोड़ा में आज दिनांक 29.03.2023 को कौशल विकास उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना की विस्तृत जानकारी श्री चंद्रेश कांडपाल जी अनुदेशक ब प्रभारी एवम सौरभ कुमार कनिष्ठ सहायक औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान खूंट, अलमोड़ा ने दिए। विद्यार्थियों को बहुत ही सहज तरीके से NAPS में जिन विद्यार्थियों के मोबाइल में नेट चल रहा था उन्हें एक एक कर के NAPS में पंजीकरण करवाए और मेल के द्वारा KYC को upload करने की सलाह दिए।श्री सौरभ कुमार ने NAPS के व्यावहारिकता से विद्यार्थी को समझाया। कार्यक्रम का संचालन डा प्रकाश चंद्र जांगी एवम डा दीपिका आर्य द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। महाविधालय के अन्य प्राध्यापक एवम कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविधालय के प्राचार्य ब संरक्षक प्रो ललन प्रसाद वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य महोदय ने केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा CUET एवम रूट्स टू रूट्स की जानकारी दिए।
