राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में साइबर सुरक्षा जागरूकता
अभियान

राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में साइबर सुरक्षा जागरूकता
अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एल. पी. वर्मा ने साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया ।
ऑनलाइन साइबर अपराधों की जानकारी देकर साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का आह्वाहन किया गया, जिसमे बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने, ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधान रहने साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे में जागरूक किया गया। अपने वक्तव्य में प्राचार्य ने छात्र हित में मुख्यमंत्री योजना की भी विस्तृत जानकारी देकर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में डा. प्रकाश जांगी, डा. मंजरी जोशी , डा. खीमराज जोशी , प्रवीण बोरा ,हेमंत मनराल,रमेश राम ,विनोद रतन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।